मंधाना 600 टी-20 चौके पूरे करने वाली पहली बैटर:वर्ल्डकप में छठी फिफ्टी लगाई, मिताली-हरमनप्रीत को पीछे छोड़ा; दीप्ति ने झूलन की बराबरी की

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। लीड्स में स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे मेंस/विमेंस टी-20 क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनीं। बुधवार को मंधाना ने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में झूलन गोस्वामी के सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत-नीदरलैंड मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. मंधाना टी-20 में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बैटर मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ 11 चौके लगाए। इसके साथ ही उनके टी-20 इंटरनेशनल में 603 चौके हो गए हैं। वे पुरुष या महिला टी-20 इंटरनेशनल में 600 चौके पूरे करने वाली दुनिया की पहली प्लेयर बन गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. स्मृति की विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में छठवीं फिफ्टी स्मृति ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठवां 50+ स्कोर बनाया। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के 5 फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 3. दीप्ति के 355 विकेट पूरे भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 355 विकेट ले लिए। इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली। झूलन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 355 विकेट लिए हैं। 4. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भारतीय विमेंस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला 200+ स्कोर भी है। इसस पहले भारत ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 194/5 का स्कोर बनाया था। 5. शेफाली-स्मृति ने पांचवी बार शतकीय साझेदारी की शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। यह टी-20 इंटरनेशनल में दोनों की 5वीं शतकीय साझेदारी थी। सबसे ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप के मामले में अब वे दुनिया की संयुक्त रुप से दूसरी जोड़ी है। पहले नंबर पर UAE की ईशा ओझा और थीर्था सतीश हैं। दोनों ने 6 बार यह कारनामा किया है। 5. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 59 रन बनाए थे। 6. महिला टी-20 वर्ल्ड कप भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी स्मृति-शेफाली की 115 रन की पार्टनरशिप टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टरनशिप का रिकॉर्ड हरमनप्रीत और जेमिमा के नाम है। दोनों ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 रन की साझेदारी की थी। मैच के टॉप-2 मोमेंट्स… 1. श्रेयंका चोट के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं भारतीय स्पिनर श्रेयंका पाटिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर में फेबे मोल्केनबोएर ने ऑन साइड में शॉट खेला। गेंद को रोकने के लिए दौड़ते समय श्रेयंका का पैर मुड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद वह काफी दर्द में नजर आई। फिजियो ने आकर जांच की। वह अपने दाएं पैर पर खड़ी भी नहीं हो पा रहीं थीं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। 2. ऋचा ने डी लीडे को स्टंपिंग आउट किया 14वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डी लीडे को 28 रन पर आउट कर टीम को चौथा विकेट दिलाया। विकेटकीपर ऋचा घोष ने स्टंपिंग पूरी की। डी लीडे ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे।

More From Author

पहली बार कोई टीम 400 रन बनाकर ऑलआउट:श्रेयस ने कोहली को पीछे छोड़ा, ईशान-गिल ने एक ही ओवर में शतक लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज वेस्टइंडीज Vs स्कॉटलैंड:दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते; टॉप-2 में पोजिशन मजबूत करने पर नजरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *