छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर अटल नगर ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का तबादला किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर वन टाइम (OT) नीति के तहत की गई है। जारी आदेश के अनुसार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में लंबे समय से कार्यरत निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव जैसे जिलों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन अधिकारियों को अन्य जिलों में भेजा गया है। इन जिलों में इस्पेक्टरों को भेजा गया निरीक्षकों को बस्तर से निकालकर जिन जिलों में भेजा गया, उनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित कई जिलों के नाम शामिल हैं। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की कॉपी
