दो परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड:जांजगीर में पत्नी मायके से नहीं लौटी,पति ने बेटों संग कीटनाशक खाया,गरियाबंद में दंपती ने फांसी लगाई

छत्तीसगढ़ के दो जिलों में दो अलग-अलग परिवारों के 5 सदस्यों ने खुदकुशी कर ली। पहला मामला जांजगीर-चांपा के नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी का है, जहां पति से विवाद के बाद पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई। जब पति उसे वापस लेने ससुराल पहुंचा तो उसने लौटने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज पति ने अपने दो बच्चों के सा​थ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर पिता और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। यह मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी का है। दूसरा मामला गरियाबंद जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र का है, जहां बुजुर्ग दंपती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में 20 से 30 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके हुए पाए गए। बुजुर्ग दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने आत्महत्या के दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहले देखिए तस्वीरें जांजगीर: पति ने दो बच्चों संग की आत्महत्या जानकारी के अनुसार, बिरकोनी गांव के रहने वाले रमेश कुमार पटेल (35) अपनी पत्नी मंगली बाई (28) और दो बेटे आदर्श (3 वर्ष) और अभिनव (2 वर्ष) और एक बेटी आरुषि (6 वर्ष) के सा​थ रहता था। रमेश को शराब पीने की लत थी, जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। चार दिन पहले रमेश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी आरुषि को लेकर मायके चली गई थी, जबकि दोनों छोटे बेटे आदर्श और अभिनव घर पर ही थे। 16 जून को रमेश पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन वह लौटने के लिए तैयार नहीं हुई। बुधवार सुबह रमेश के पिता परदेशी पटेल गांव कटनाई गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि रमेश और उसके दोनों बच्चे घर में मृत पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर कीटनाशक के नमूने जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रहा है कि तीनों की मौत कीटनाशक खाने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गरियाबंद: बुजुर्ग दंपत्ति के शव जंगल में मिले वहीं, गरियाबंद जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र के जयराम नागेश (65) अपनी पत्नी वेदमती (45) के साथ रहते थे। मंगलवार शाम बुजुर्ग दंपती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में अलग-अलग पेड़ों से फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि पहले भी कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था। दंपत्ति के दो बेटे हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि झगड़े के बाद जयराम घर से निकल गए थे। करीब एक घंटे तक वापस नहीं लौटने पर उनकी पत्नी वेदमती भी उन्हें तलाशने जंगल की ओर चली गईं। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे।
घरवालों ने पहले इसे सामान्य नाराजगी समझा, क्योंकि दोनों पहले भी कई बार नाराज होकर घर छोड़कर चले जाते थे। लेकिन जब 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं आए, तो घरवालों को चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास और जंगल में तलाश की गई, जहां दोनों के शव मिले। पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि पति के आत्मघाती कदम उठाने के बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी होगी। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मां ने बच्चों को नींद का इंजेक्शन देकर गला घोंटा:पति ने लगाई फांसी, फिर खुद फंदे से झूली, सुसाइड नोट में अफेयर का जिक्र छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को मकान से दंपती और उनके 2 बच्चों की लाश मिली। बच्चों की लाश बिस्तर पर थी, पति-पत्नी फंदे से लटके हुए मिले। मृतिका चंचल साहू ने अपने नाम से ही सुसाइड नोट लिखा है। इस सुसाइड नोट में शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भाजपा नेता को जिंदा जलाया, पति-पत्नी ने लगाई फांसी, कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर, हाथी ने महिला को कुचला

रिपोर्ट- AI से जुड़े 70% फास्ट-ट्रैक कोर्स सिर्फ धोखा:नौकरी केवल उन्हीं को, जिनके पास लाइव-डिप्लॉयड पब्लिक प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *