वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा जुर्माना:मैच फीस का 50% काटने की सिफारिश, तिलक-डिकवेला और हलामबागे भी दायरे में

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले के बाद हुए विवाद में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के विशेन हलामबागे पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। दांबुला में मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने दोनों खिलाड़ियों को बहस का प्रमुख जिम्मेदार मानते हुए इसकी मांग की। मामले में भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा पर 30% और श्रीलंका ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर 20% जुर्माना लगाने को कहा गया है। मैच रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कार्रवाई मैच के दौरान और बाद में हुई घटनाओं के आधार पर है। अब अंतिम फैसला क्रिकेट बोर्ड और टूर्नामेंट की अनुशासन समिति को लेना है। सोमवार को भारत और श्रीलंका के बीच मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी की हलामबागे से बहस हुई थी। इसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था। वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई थी धक्का-मुक्की 15 जून को खेला गया मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए। जवाब में भारत 9 रन ही बना सका। भारत के मैच हारने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव को कुछ कहा। इससे वैभव भड़क गए और उनकी श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की हो गई। श्रीलंकाई खिलाड़ी के कमेंट से विवाद शुरू हुआ मेजबान टीम के खिलाड़ी विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। बताया गया कि वे खिलाड़ियों के IPL प्रदर्शन को लेकर भी तंज कस रहे थे। यूथ वनडे में ICC के नियम लागू नहीं होते ए-टीम स्तर के मुकाबलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का नियम सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग है। ऐसे मामलों में ICC की ओर से जुर्माना या सजा अपने आप लागू नहीं होती। मैच रेफरी की सिफारिशें अब BCCI और श्रीलंका क्रिकेट को भेज दी गई हैं। अब दोनों बोर्ड यह तय करेंगे कि इन प्रस्तावित जुर्मानों को मंजूरी दी जाए या नहीं और इन्हें लागू किया जाए या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। मैच रेफरी ने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर ये सिफारिशें की हैं। वैभव इस सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके ट्राई नेशन वनडे सीरीज भारत ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली जा रही हैं। वैभव इस सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं। वे 4 मैचों में 117 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन रहा है। ——————————–
इंडिया-ए ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए ने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। उसने बुधवार को करो या मरो मैच में अफगानिस्तान-ए को 101 रन के बड़े अंतर से हराया। बुधवार को दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में 320 रन का टारगेट चेज कर रही अफगानिस्तान-ए 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। निशांत सिंधु ने 4 विकेट झटके। यश ठाकुर और निशांत सिंधु को 2-2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बलौदाबाजार में 8 लोगों की संदिग्ध मौत:कब्र खोदकर निकाले गए शव, मेकाहारा में चल रहा पोस्टमॉर्टम, खजाने के लिए जहरीली शराब पिलाने की आशंका

फीफा वर्ल्डकप के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबर:टूर्नामेंट में 68 साल बाद ऐसा, 1958 वर्ल्डकप में एक दिन में 4 मैच ड्रॉ रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *