रायगढ़ में होटल के भीतर जमकर चले हाथ-मुक्के,VIDEO:शराब की बोतलें घर में फेंकने का आरोप, संचालक बोला-जिंदा जलाने की धमकी दी,दोनों ने कराई FIR

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के व्हाइट रोज होटल के संचालक और पड़ोस के युवक के बीच विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई। युवक का आरोप है कि होटल की ओर से अक्सर उनके घर की तरफ खाली शराब की बोतलें फेंकी जाती थीं। जिसका विरोध करने पर होटल संचालक ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, होटल संचालक सूरज सिंह ने भी युवक और उसके पिता खिलाफ धमकी देने और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने भी होटल संचालक के खिलाफ एसएसपी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि होटल में नाबालिग और अन्य लड़कियों को बुलाकर गलत गतिविधियां कराई जाती हैं। उनका कहना है कि इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला दरअसल, घटना 9 जून की रात की है। कोतरा रोड के रामबाग इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय अरुण कुमार अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके घर के पास सूरज सिंह का व्हाइट रोज होटल संचालित होता है। अरुण कुमार का आरोप है कि होटल की ओर से अक्सर उनके घर की तरफ खाली शराब की बोतलें फेंकी जाती थीं। 9 जून की रात करीब 11:50 बजे भी एक खाली बोतल फेंकी गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया और ऐसा करने से मना किया, तो होटल संचालक सूरज सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, इसके बाद सूरज सिंह और उसके मैनेजर ने अरुण कुमार के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट आई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने होटल संचालक सूरज सिंह और उसके मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिशेप्शन में घुसकर मारपीट किया वहीं, मामले में अगले दिन होटल संचालक सूरज सिंह ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फटहामुड़ा निवासी 29 वर्षीय सूरज सिंह ने बताया कि वह व्हाइट रोज होटल का संचालक है। सूरज सिंह के अनुसार, 10 जून की रात करीब 12:30 बजे कोतरा रोड के रामबाग इलाके में रहने वाला कुशल अग्रवाल जबरन होटल के रिसेप्शन में घुस गया। उसने होटल में लड़के-लड़कियों को कमरा देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में सूरज सिंह ने आरोप लगाया है कि कुशल अग्रवाल ने उसे जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। सूरज सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि शोर-शराबा सुनकर कुशल अग्रवाल के पिता अरुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों उसे खींचकर होटल के बाहर ले गए और गाली-गलौज करते हुए उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। सूरज सिंह का कहना है कि इस घटना से उसे करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मारपीट में उसके गाल और हाथ में भी चोट आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुशल अग्रवाल और अरुण अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मोहल्लेवासियों ने SSP से की शिकायत घटना के बाद 11 जून को मोहल्ले के लोगों ने होटल संचालक के खिलाफ एसएसपी के नाम एक आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की। आवेदन में लोगों ने आरोप लगाया कि होटल संचालक सूरज सिंह बिना अनुमति के होटल चला रहा है। साथ ही होटल में नाबालिग और अन्य लड़कियों को बुलाकर गलत गतिविधियां कराई जाती हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से होटल के संचालन पर रोक लगाने और संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। मामले की जांच की जा रही कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दो-दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

स्पेन के खिलाफ 7सेव कर वोजिन्हा मैन ऑफ द मैच:संन्यास का मन बदल दोस्तों के कहने पर लौटे वोजिन्हा; सालभर बाद ही छा गए

बलौदाबाजार में 8 लोगों की संदिग्ध मौत:कब्र खोदकर निकाले गए शव, मेकाहारा में चल रहा पोस्टमॉर्टम, खजाने के लिए जहरीली शराब पिलाने की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *