चांदी ₹744 गिरकर ₹2.48 लाख पर आई:10 ग्राम सोना ₹558 सस्ता होकर ₹1.50 लाख का हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 17 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 744 रुपए गिरकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.49 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 558 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है। चांदी इस साल 18 हजार और सोना 17 हजार महंगा हुआ हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना 2026 में अब तक 17 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.48 लाख रुपए पर है। सोने की कीमत 1.93 लाख तक जा सकती है अमेरिकी बैंकिंग व फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप वेल्स फार्गो ने सोने की कीमत का लक्ष्य बढ़ाकर 6,100-6,300 डॉलर प्रति औंस कर दिया। यानी इसकी कीमत 1.93 लाख तक जा सकती है। वहीं औद्योगिक मांग और सप्लाई की कमी से चांदी लंबी अवधि में निवेशकों को फायदा दे सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

More From Author

टेलीग्राम NEET-UG री-एग्जाम तक बैन के खिलाफ दिल्ली HC पहुंची:CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली

छत्तीसगढ़ DMF घोटाला, ED रेड में 1 करोड़ कैश मिला:कांग्रेस नेता और कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, कोरबा-धमतरी में ज्यादा रकम मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *