गुजरात के वडोदरा में बस-ट्रक की टक्कर, 6 की मौत:31 घायल; राजस्थान से सूरत जा रही थी बस, अंदर फंसे लोगों को SDRF-NDRF ने निकाला

गुजरात के वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास बुधवार सुबह एक स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। 31 लोग घायल हैं। मृतकों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बालाजी ट्रैवल्स की लग्जरी बस राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी। वडोदरा में बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बस में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और वडोदरा फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण इलाके में लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हैं। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

More From Author

डॉक्टर के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

मेसी की फुटबॉल वर्ल्डकप में पहली हैट्रिक:टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागने के रिकॉर्ड की बराबरी की; 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *