कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 16 जून को पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2.25 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 7 जून को यह संख्या 2.27 करोड़ थी। दिल्ली में 6 जून को CJP के पहले प्रदर्शन से पहले इंस्टाग्राम पर उसके 2.21 करोड़ फॉलोअर्स थे। अगले दिन 7 जून को 24 घंटे के भीतर यह संख्या बढ़कर 2.27 करोड़ हो गई थी। इधर, CJP मंगलवार को नागपुर के संविधान चौक पर शाम 4 बजे प्रदर्शन करेगी। इससे पहले पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। CJP नीट पेपर लीक, CBSE परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके लिए देशभर में प्रदर्शन कर रही है। नागपुर से पहले सोमवार को जयपुर के एमआई रोड स्थित शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान भीड़ में शामिल युवकों ने दीपके को थप्पड़ मारे थे। नागपुर में सुरक्षा कड़ी, पूरे शहर में 640 पुलिसकर्मी तैनात जयपुर की घटना के बाद नागपुर में CJP के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में 2,000 से अधिक युवा शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 4 डीसीपी, 3 एसीपी, 18 पुलिस निरीक्षक, 45 एपीआई और सब-इंस्पेक्टर, 470 पुरुष और 170 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो दंगा नियंत्रण प्लाटून (RCP) भी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। पुलिस कमिश्नर रविंद्रकुमार सिंगल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर में युवकों ने दीपके का कॉलर पकड़ा, हमला किया जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपके को कंधों पर उठा रखा था। इसी बीच कुछ युवक भीड़ को चीरते हुए उनके पास पहुंचे, कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तनाव बढ़ गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को घेरकर पीट दिया, किसी तरह पुलिस ने हमलावरों को पकड़ा। पुलिस ने रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा, कुलदीप सिंह शेखावत और निकेत को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि वे दीपके के सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों और CJP की कार्यशैली से नाराज थे। इस दौरान दीपके ने नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखवाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। दीपके ने अपने ऊपर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया। CJP का अब तक 7 शहरों में प्रदर्शन, तस्वीरें देखिए… जयपुर, राजस्थान (15 जून)- युवकों ने दीपके को थप्पड़ मारे बेंगलुरु, कर्नाटक (14 जून)- बारिश के बीच प्रदर्शन, एक्टर प्रकाश राज पहुंचे हैदराबाद, तेलंगाना (14 जून)- वांगचुक शामिल हुए 13 जून: पंजाब के अमृतसर में भगत सिंह की तस्वीर लेकर पहुंचे 12 जून: दीपके यूपी के लखनऊ में संविधान की किताब लेकर आए 11 जून: पुणे में प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक भी शामिल हुए 6 जून: दिल्ली के जंतर-मंतर पर दीपके ने अंबेडकर की फोटो हाथ में उठाई CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया। CJP बनने के महज 26 दिनों में इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स 2.27 करोड़ तक पहुंच गए हैं। यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.75 लाख फॉलोअर्स हैं। ————————————- यह खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर पर ‘मैं भी अन्ना’ की जगह ‘मैं हूं कॉकरोच’: 5 घंटे का प्रोटेस्ट, उम्मीद से कम भीड़; कॉकरोच जनता पार्टी को क्या मिला कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। 2011 इसी जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने आमरण अनशन से करप्शन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। तब नारे लगे थे- मैं भी अन्ना। इस बार आंदोलन का मकसद एजुकेशन सिस्टम में बदलाव है। नारा है- मैं हूं कॉकरोच। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। जंतर-मंतर पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं आई, लेकिन पहली बार पार्टी जमीन पर दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर…
