छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी, 30-50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी:कमर्शियल यूजर्स-किसानों को भी झटका, 1 जुलाई से लागू होगी नई दरें

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी। वहीं कमर्शियल बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। कृषि पंपों की बिजली दर में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शनों पर ऊर्जा प्रभार में मिलने वाली छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। आयोग ने बताया कि बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत वृद्धि को खारिज किया गया है। औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा हाई वोल्टेज ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए टैरिफ 6.42 रुपए प्रति kVAh तय किया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी। आयोग के अनुसार, बिजली कंपनी को 1 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में औसतन 7.13 रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन वर्तमान बिजली दरों के हिसाब से उसे प्रति यूनिट सिर्फ 6.71 रुपए की आय हो रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या बदला गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को झटका किसानों को राहत और बढ़ी दरें लो-वोल्टेज उपभोक्ताओं के लिए बड़े बदलाव हाई वोल्टेज उपभोक्ताओं के लिए अहम फैसले उपभोक्ताओं के लिए अन्य महत्वपूर्ण फैसले

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मां को पीट-पीटकर मार डाला, चीयर लीडर्स पर भद्दे कमेंट्स, 13 जुलाई से मानसून सत्र, पत्थर से हाथियों को भगाया

भिलाई में अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर:हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटा, अफसर बोले-12 साल से कब्जा था,अब गरीबों के लिए बनेंगे घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *