अकाउंट से पैसे निकालने पर बैंक मैनेजर ने मांगे 10000,VIDEO:महिला ने ​की शिकायत,विधायक ने भी उठाए सवाल,बात की तो बोली-जो करना है कर लो

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की निपनिया ब्रांच की महिला मैनेजर पर रिश्वत मांगने का आरोप है। निपनिया गांव की महिला का कहना है कि उसने अपने मृत पति के खाते से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन उससे रिश्वत मांगी गई। महिला ने इस मामले की जनदर्शन में कलेक्टर से महिला अधिकारी के खिलाफ शिकायत की। साथ उसने रुपए लेन-देन का वीडियो भी प्रशासन को सौंपा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस महिला अधिकारी के पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। एक साल पहले जब मैंने इस बारे में फोन पर बात की, तो अधिकारी ने ठीक से जवाब नहीं दिया और कहा, ‘मैं बिहारी हूं…जो करना है कर लो’। इसके बाद फोन काट दिया। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला शिकायतकर्ता खेलन बाई सतनामी ने बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। उनके पति का निपनिया शाखा में एक बैंक खाता था, जिसमें लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे। महिला का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर अनीता पांडेय ने पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पहले 10 हजार रुपए की मांग की। बाद में यह रकम घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई। खेलन बाई ने बताया कि पति के अकाउंट में जमा पैसे को निकालने के लिए उन्हें रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई करने की भी मांग की है। अब जानिए वीडियो में क्या हुई बातचीत इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है मैनेजर महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ करती है। इसके बाद दस्तावेजों पर साइन करवाती है। फिर महिला के बेटे से बोलती है…पैसे निकालो बोल रही हूं। आगे पैसे जल्दी निकालने की बात कहते नजर आ रही है। फिर पूछती है कितना है। महिला का बेटा जवाब देता है। 5 हजार रुपए। इसके बाद मैनेजर महिला और उसके बेटे से कहती है…मेरे पास आना कभी भी आना हो तो। अगर कोई परेशानी होगी तो बुलाऊंगी बेटा। विधायक ने उठाए बैंक मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल वहीं भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी के पहले वाले कामकाज के दौरान भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। निपनिया के किसान भी उनकी काम करने के तरीके से परेशान हैं। विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें होना सही बात नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि बैंक के काम के लिए उनसे रिश्वत मांगी जाती है। बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शिकायत के बाद संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। ……………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. जमीन पर कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत, हेड-कॉन्स्टेबल सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगे; पुलिसकर्मी बोला- नहीं दूंगा, मुझे लाइन अटैच करा दो छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हेड कॉन्स्टेबल पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल कह रहा है कि ‘एसपी से शिकायत कर दो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा’। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में बारिश के बीच प्रदर्शन:ऐक्टर प्रकाश राज शामिल हुए, हैदराबाद में वांगचुक की स्पीच; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से आगे निकला चीन:दुनिया की पहली कॉमर्शियल ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी मिली; क्लिनिकल ट्रायल सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *