घर के अलग-अलग कमरों में मिली पति-पत्नी की लाश:मां ने देखा बहू-बेटे का शव, दोनों के बीच अक्सर होते थे विवाद;पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भिलाई के वैशाली नगर इलाके की है, जहां पति और पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पहले कमरे में पत्नी का शव मिला, जबकि अंदर के कमरे में पति का शव नायलॉन की मोटी रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। दूसरा मामला धमधा क्षेत्र का है। यहां 23 साल के युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक घर से बैग लेकर निकला और घरवालों से हैदराबाद जाने की बात कही। लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव धमधा स्थित मरचुरी से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैंप-1 में जी वेंकटरमण मूर्ति (55) अपनी पत्नी जी विद्यावती (52) के साथ रहते थे। उनका एक लड़का भी है, जो ओडिशा में काम करता है। जी वेंकटरमण ऑटो चलाता था। रविवार सुबह करीब 9 बजे वेंकटरमण मूर्ति की मां घर पहुंचीं। उन्होंने सामने वाले कमरे में बहू विद्यावती का शव देखा। इसके बाद अंदर के कमरे में बेटे वेंकटरमण मूर्ति का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद उसने अपने छोटे बेटे मदन राव को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मदन राव ने इसकी सूचना वैशाली नगर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि महिला विद्यावती के गले पर लिगेचर मार्क (फंदे का निशान) पाया गया है। घटनास्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है, जिसे अनलॉक कर उसकी जांच की जा रही है। पुलिस आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद जैसे विभिन्न पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस आसपास के लोगों और घरवालों से पूछताछ कर रही है। दंपती का एक बेटा ओडिशा में काम करता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। उसके आने के बाद भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। हैदराबाद जाने निकला युवक, कुछ घंटे बाद पेड़ पर लटका मिला दूसरी घटना धमधा थाना क्षेत्र की है, जहां मिर्झापुर निवासी 23 वर्षीय सुरेश साहू का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार सुरेश साहू पिता शिव साहू का एक दिन पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार सुबह करीब 6 बजे वह घर से बैग लेकर निकला और परिजनों से हैदराबाद जाने की बात कही। लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव धमधा स्थित मरचुरी से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। जेब में मिला मोबाइल और 20 रुपए का नोट मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की जेब से मोबाइल फोन और 20 रुपए का एक नोट बरामद हुआ। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मोबाइल फोन की जांच है, क्योंकि फोन लॉक मिला है। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल अनलॉक होने के बाद युवक की आखिरी बातचीत, मैसेज और गतिविधियों से मौत के कारणों को समझने में मदद मिल सकती है। दोनों मामलों में पुलिस तलाश रही जवाब पुलिस दोनों मामलों में आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

More From Author

पति ने गे-फ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी से किया रेप:’गे डेटिंग ऐप’ वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव

स्पोर्ट्स अपडेट:धीरज-कुमकुम ने जीता रिकर्व मिक्स्ड टीम गोल्ड: फाइनल में ओलिंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *