उत्तराखंड के देहरादून में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में बजरंग दल से जुड़े की हत्या के बाद विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में तनाव भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी, जबकि कई जगह पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने एहतियातन इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी, जिसे करीब तीन घंटे बाद फिर शुरू कर दिया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस और PAC तैनात की गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के बाद प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर से गिरा दिए। फिलहाल बैरागीवाला गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा विवाद… 1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। 3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…
