मां मुझे माफ कर देना…फिर ड्राइवर ने लगा ली फांसी:वीडियो में बोला- मर्सिडीज वाले ने बहुत मारा, भैया मेरी कोई गलती नहीं थी

“मां मुझे माफ कर देना…मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया। लक्ष्मण भैया, मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने ब्रेक लगाया था, लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई। मर्सिडीज वालों ने मुझे बहुत मारा, मेरे परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मैं खुद ही अपनी जान दे रहा हूं…।” ये शब्द ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू (25) के हैं, जिसने सुसाइड से पहले करीब 8 वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद उसका शव दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला। मृतक महासमुंद जिले का रहने वाला था। वह रायपुर में एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाता था। सड़क हादसे के बाद किया सुसाइड जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ताम्रध्वज साहू ट्रक में सामान लोड कर जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था। इसी दौरान गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में सामने से आ रही एक मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई। कार बीजापुर जिले के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में ताम्रध्वज ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद मर्सिडीज सवारों ने उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि कुछ और लोगों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने उसकी पिटाई की, परिवार को बर्बाद करने और उसे जान से मारने की धमकी दी। वीडियो में युवक ने दावा किया कि ट्रक न्यूट्रल में चल रहा था और उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन एक तरफ का ब्रेक ही काम कर पाया, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और हादसा हो गया। 8 वीडियो बनाकर छोड़ा आखिरी संदेश ताम्रध्वज ने आत्महत्या से पहले करीब 8 वीडियो रिकॉर्ड किए। इनमें उसने अपनी मां से माफी मांगी और कहा कि वह परिवार की जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पाया। वहीं अपने ट्रक मालिक लक्ष्मण नाम के व्यक्ति के लिए भी संदेश छोड़ा और कहा कि दुर्घटना में उसकी कोई गलती नहीं थी। वीडियो में उसने यह भी बताया कि वह मुख्य सड़क से करीब 30 से 40 मीटर अंदर एक पेड़ के पास फांसी लगाने जा रहा है। इसके बाद उसने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। शुक्रवार को पुलिस ने उसका शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वीडियो मिलने के बाद ट्रेस की लोकेशन- SDOP मामले की जांच कर रहे SDOP गोविंद सिंह दीवान ने दैनिक भास्कर से कहा कि ट्रक मालिक ने पुलिस को फोन कर युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिक ने हमें बताया था कि युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके बाद हमने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है। SDOP ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज वाहन बीजापुर जिले के एक व्यक्ति का है। पुलिस वीडियो, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। किसके नाम पर है मर्सिडीज ? जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार का नंबर KA03MQ6809 है। RTO रिकॉर्ड के अनुसार कार आतिफ अफरोज पाशा के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। ………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मैकेनिक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO…फिर लगाई फांसी:बोला-पुलिस की गाली से परेशान हूं; लड़की संग रूम-पार्टनर के भागने पर बुलाया गया था थाने छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी मौत से पहले एक लाइव वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी में हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मकान में सेक्स रैकेट, हत्याकर श्मशान में गाड़ी लाश, मोहर्रम-उर्स में DJ-आतिशबाजी बैन, बिजली गिरने से 3 की मौत

ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR:चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप; भतीजे अभिषेक के घर CID पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *