पहली बार तीन देश होस्ट करेंगे FIFA वर्ल्ड कप:अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको में 48 टीमों के बीच 104 मैच, नॉकआउट में 32 टीमें जाएंगी; जानिए सबकुछ

23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 12 जून से 20 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। ओपनिंग मैच 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। 16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। स्टोरी में जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ… मेक्सिको तीसरी बार मेजबान
16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट खेलेंगी फ्रांस और स्पेन का ग्रुप मुश्किल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है। ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी मजबूत टीमें हैं। गॉर्डन सबसे उम्रदराज और मोरा सबसे युवा खिलाड़ी FIFA के अनुसार टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन हैं, जिनकी उम्र 43 साल 162 दिन है। सबसे युवा खिलाड़ी मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा हैं, उनकी उम्र 17 साल 240 दिन है। दोनों के बीच 25 साल से ज्यादा का अंतर है। इस वर्ल्ड कप में 20 साल से कम उम्र के 22 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के 7 खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आ सकते हैं। वर्ल्ड कप में चार देश पहली बार काबो वर्डी (68 रैंक), क्यूरोसाओ (82 रैंक), जॉर्डन (66 रैंक), उज्बेकिस्तान (50 रैंक) पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे। इसके अलावा, हैती 1974 के बाद पहली बार आया है। ऑस्ट्रिया, नॉर्वे और स्कॉटलैंड 1998 के बाद लौट रहे हैं। चैंपियन को मिलेंगे 429 करोड़ रुपए वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली 48 टीमों के बीच 5,600 करोड़ रुपए से ज्यादा (USD 655 मिलियन) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जो पिछले वर्ल्डकप की तुलना में 50% ज्यादा है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को करीब 429 करोड़ रुपए (USD 50 मिलियन) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को लगभग 283 करोड़ रुपए (USD 33 मिलियन) की राशि दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 249 करोड़ रुपए और चौथे स्थान की टीम को लगभग 232 करोड़ रुपए मिलेंगे। ब्राजील इतिहास की सबसे सफल टीम FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील सबसे सफल टीम रही है। ब्राजील ने रिकॉर्ड पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 और 2002) वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। जर्मनी और इटली ने चार-चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है। अर्जेंटीना तीन बार (1978, 1986 और 2022) चैंपियन बनी है। 1930 में हुई थी शुरुआत अर्जेंटीना ने जीता था वर्ल्ड कप 2022 FIFA वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता था। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल दागे थे। वहीं फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई थी। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी मैच की रिपोर्ट्स, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स देख सकते हैं। 12 अलग टाइम जोन में मुकाबले मुकाबले भारतीय समानुसार 12 अलग-अलग समय में खेले जाएंगे। 12:30 AM, 1:30 AM, 2:30 AM, 3:30 AM, 4:30 AM, 6:00 AM, 6:30 AM, 7:30 AM, 8:30 AM, 9:30 AM, 9:30 PM और 10:30 PM।

More From Author

सबसे बड़ा विमेंस टी-20 वर्ल्डकप कल से:पहली बार 12 टीमें और 33 मैच; भारत ग्रुप ऑफ डेथ में, 14 जून को पाकिस्तान से मुकाबला

फुटबॉल वर्ल्ड कप आज से:मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच; दूसरे मुकाबले में साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक भिडेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *