मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द होने का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार रात दिल्ली में चुनाव आयोग दफ्तर के सामने धरने पर बैठे रहे। इस दौरान सचिन पायलट, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश भी मौजूद रहे। भूपेश बघेल ने कहा कि, 5:30 बजे मध्य प्रदेश के रिटर्निंग ऑफिसर ने सुनवाई का समय दिया था। उसी समय ऑफिस बंद हो गया। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द होने के निर्णय के खिलाफ हम एप्लीकेशन कहां देंगे। शाम साढ़े 5 बजे जब भारत निर्वाचन आयोग पहुंचे तो यहां भी दफ्तर बंद हो गया था। इसके बाद हम धरने पर बैठे तब हमारा एप्लीकेशन लिया गया है। वह भी क्लर्क ने लिया है।हम आवेदन देंगे तब तो कोर्ट जाने का रास्ता खुलेगा। खबर में अपडेट जारी है…
