आज रात 30 मिनट तक नहीं होगी UTS टिकट बुकिंग:रात 11:50 से 12:20 बजे तक टेक्निकल वर्क, R-Wallet रिचार्ज भी रहेगा बंद

रेलवे की अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (UTS) में तकनीकी रखरखाव और सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते आज रात कुछ डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार 9 और 10 जून की मध्यरात्रि 11:50 बजे से 12:20 बजे तक UTS प्रणाली में तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। वहीं सीपीएस (CPS) के जरिए R-Wallet रिचार्ज भी नहीं किया जा सकेगा। हालांकि जिन यात्रियों के R-Wallet में पहले से बैलेंस उपलब्ध है, वे उस राशि का उपयोग कर सामान्य रूप से टिकट बुक कर सकेंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि केवल रिचार्ज सुविधा प्रभावित रहेगी। रेल प्रशासन के मुताबिक निर्धारित तकनीकी कार्य पूरा होते ही सभी सेवाएं तत्काल सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे रात के समय यात्रा की योजना बनाने वाले हैं तो टिकट बुकिंग और R-Wallet रिचार्ज पहले ही कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

More From Author

खबर हटके-हनीमून पर सास-ससुर साथ आए, बहू कोर्ट पहुंची:बिरयानी में मक्खी निकली, मिलेगी 10 प्लेट फ्री बिरयानी; सस्ती अंगूठी से प्रपोज किया तो प्रपोजल ठुकराया

यूपी-बिहार में आंधी के साथ बारिश, 100 जगह पेड़-पोल उखड़े:मुंबई में लैंडस्लाइड, 5 कारें मलबे में दबीं; राजस्थान में रेत का बवंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *