15 साल की लड़की से रेप, 2 महीने की प्रेग्नेंट:इंस्टा पर दोस्ती कर 2 युवकों ने प्यार में फंसाया, बच्चा किसका पता नहीं; गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने अलग-अलग समय पर रेप किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों को उससे प्यार था। जब वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई। हालांकि, बच्चा किसका है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। FIR के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले दोनों एक दूसरे से परिचित नहीं थे। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, लड़की की उम्र करीब 15 साल है। उसने कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई की है। फिलहाल पढ़ाई छोड़ घर में ही रहती थी। करीब सालभर पहले इसकी पहचान जग्गावरम गांव निवासी मड़कम हिंगा और सुकमा के रहने वाले राहुल सोड़ी से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों गांव में खेती किसानी का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, लड़की दोनों युवकों से बातचीत करती थी। दोनों ने इसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर अलग-अलग समय पर लड़की इनसे मिलती थी। दोनों ने शादी और प्यार का झांसा देकर उससे रेप किया। हालांकि, दोनों युवक एक दूसरे से पहले से परिचित नहीं थे। गर्भवती हुई तो परिजनों को पता चला ढाई महीने पहले नाबालिग के पेट में अचानक दर्द हुआ। परिवार वाले उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां जांच में उसके 2 महीने की प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई। परिवारजनों ने नाबालिग से पूछताछ की। उसने दोनों लड़कों के बारे में जानकारी दी और बताया कि दोनों ने अलग-अलग टाइम पर उससे संबंध बनाए थे। 3 जून को परिवार वालों ने गादीरास थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच जारी सुकमा SP किरण चव्हाण का कहना है कि, इस मामले की FIR के बाद दोनों युवक फरार हो गए थे। 6 जून को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। नाबालिग का हेल्थ चेकअप करवाया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नौकरी के बदले नाबालिग से 7 साल गैंगरेप का आरोप:पीड़िता बोली- रेस्ट-हाउस, दफ्तर, होटल में रेप हुआ, BJP सांसद का PA, सरकारी-कर्मचारी शामिल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से 7 सालों तक गैंगरेप का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों में PWD विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी, कारोबारी, BJP सांसद का पूर्व पीए शामिल है। मामला महिला थाने में दर्ज हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

एपीपी के 371 पदों पर वैकेंसी, कल से करें आवेदन:जानिए- क्या है लास्ट डेट, कितनी उम्र होनी चाहिए, कैसे होगा सिलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *