जबड़े में दबाकर मुर्गियां ले गया तेंदुआ, VIDEO:धमतरी के पोल्ट्री फार्म में 10 मुर्गियों का शिकार, जाली तोड़कर घुसा था; ग्रामीणों में दहशत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पोल्ट्री फार्म में घुसकर तेंदुए ने 10 मुर्गियों का शिकार किया। घटना का CCTV भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ जबड़े में दबाकर मुर्गियों को ले जाता दिखाई दिया। घटना केरेगांव रेंज के ग्राम मोहलाई में स्थित एक निजी पोल्ट्री फार्म का है। गुरुवार (11 मई) रात को तेंदुआ जाली तोड़कर फार्म के अंदर घुसा था। अंदर घुसते ही मुर्गियां फड़फड़ाने लगीं और इधर-उधर भागने लगीं। कुछ ही मिनटों में तेंदुए ने 10 मुर्गियों का शिकार किया। घटना के बाद आसपास के गांव के दहशत का माहौल है। देखिये कुछ तस्वीरें… ग्रामीणों को भी पहुंचा सकता है नुकसान जानकारी के अनुसार, जिस पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुसा था वो रिहायसी इलाके से महज 500 से 700 मीटर की दूरी पर ही है। ऐसे में तेंदुआ गांव में घुसकर ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ग्राम मोहलाई जंगल से सटा हुआ है। यहां आए दिन लकड़बग्घा, हिरण, चीतल जैसे वन्य जीव आते रहते हैं। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बार है जब तेंदुआ आसपास के पोल्ट्री फार्म में घुसा है। लेकिन इससे पहले कभी मुर्गियों पर हमला नहीं किया था। वन विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी धमतरी वन मंडल के डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि मोहलई गांव के पोल्ट्री फार्म में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुआ आ चुका है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। डीएफओ ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में हुए नुकसान का आंकलन कर क्षतिपूर्ति प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित संचालक को नियमानुसार सहायता मिल सके। संचालकर बोले- 10 दिन में 500 मुर्गियां मरी पोल्ट्री फार्म के संचालक साजिद अब्दुल हमीद ने कहा कि CCTV में तेंदुआ 2-3 मुर्गियों को ले जाता दिखाई दिया है, लेकिन 10 मुर्गियां गायब थीं, कुछ मुर्गियां वहीं मरी पड़ी थीं। संचालक के मुताबिक, 10 दिन में 500 मुर्गियों की मौत हो गई, जिससे एक से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इसके बाद पूरे फार्म को खाली कराया गया है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुए ने गाय को मार डाला…शिकार का LIVE VIDEO: आधीरात भिलाई स्टील प्लांट में घुसा, कर्मचारी ने बनाया वीडियो; रेलवे ट्रैक के पास टहलते दिखा छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर तेंदुए ने मंगलवार रात करीब 1 बजे गाय को मार डाला। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने BSP के बार एंड रॉड मिल BRM के पास शिकार किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गाय को नोंचकर खाते दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

19 साल की एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन जीता:ऐसा करने वाली दूसरी यंगेस्ट प्लेयर; फाइनल में च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया

8 जून की बैठक से पहले इंडिया ब्लॉक में विवाद:CPM-JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई; AAP-DMK ने पहले ही खुद को अलग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *