धमतरी में लापता-महिला का शव खेत की कब्र से मिला:बेटे ने की मां की पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक लापता महिला का शव खेत में बनी कब्र से बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, एसडीएम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। कब्र की खुदाई के बाद शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई। यह घटना धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव की है। खेत में एक ताजी कब्र देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 30 मई से लापता थी महिला मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई है, जो 30 मई से लापता बताई जा रही थी। आमानारा गांव के कोटवार ने खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बनी इस कब्र की जानकारी पुलिस को दी थी। बोरई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कब्र की खुदाई करवाई। बेटे ने की मां की पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया खुदाई के दौरान कब्र में एक महिला का शव मिला। मृतका के बेटे ने शव की पहचान अपनी मां बिंदा बाई के रूप में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसडीएम नगरी की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत कैसे हुई और उसे खेत में किसने दफनाया। यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से शव को छिपाने का प्रयास किया गया, पुलिस इन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

More From Author

दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले वर्ल्डकप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल

13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC:दिल्ली से शुरू हुआ बगावत का खेल, 58 विधायक अलग; शुभेंदु की बैठक में ममता के करीबी पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *