छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन अंधड़, बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस बीच, मरवाही वनमंडल के पिपरिया गांव से लगे जंगल में भीषण गर्मी और लू के कारण एक मादा भालू की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अगर पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें, तो प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक 30 मिलीमीटर बारिश गरियाबंद जिले में रिकॉर्ड हुई, जबकि सुकमा और सूरजपुर के रामानुजनगर में 20-20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बस्तर के तोकापाल और जगदलपुर समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पानी गिरा है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में सेहत का ख्याल रखने का तरीका बताने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… जरूरत की खबर- गर्मियों में लें नेचुरल कूलिंग हर्ब्स: बॉडी टेंपरेचर करे कंट्रोल, डिटॉक्स में मददगार, जानें किन्हें नहीं लेना चाहिए गर्मियों में पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण बताते हैं कि शरीर लगातार हीट हो रहा है। इससे बचने लिए इंडियन किचन में कुछ नेचुरल कूलिंग हर्ब्स हमेशा मौजूद रहते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- कूलिंग हर्ब्स शरीर को कैसे फायदा पहुंचाते हैं? इन्हें डाइट में कैसे शामिल करें? पढ़ें पूरी खबर… रायपुर में चलेगी धूलभरी आंधी रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बादल छाए रह सकते हैं। शहर में बारिश, गरज-चमक या धूलभरी आंधी की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
