छत्तीसगढ़ में 60 किमी रफ्तार से चलेगी हवा:अगले 5 दिन मौसम खराब, गरज-चमक होगी, बिजली गिरेगी, बारिश से 5 डिग्री लुढ़का पारा

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री की और कमी आ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश के बावजूद राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के असर से AC में होने वाले ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर पढ़ लीजिए… AC में ब्लास्ट क्यों होता है, हो सकते हैं ये कारण; एसी के साथ न करें ये 9 गलतियां, जानें यूज के 13 सेफ्टी टिप्स हाल ही में दिल्ली के हौज खास इलाके में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार के घर में AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC में आग लगने से 9 लोगों की जान गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एसी में आग क्यों लगती है। पढ़ें पूरी खबर… तेज हवाओं ने मचाई अफरा-तफरी अगले 48 घंटे का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। रायपुर का मौसम मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है।

More From Author

आज 1542 वोटर्स चुनेंगे अपना पार्षद:2 पोलिंग बूथ में होगा मतदान, भाजपा-कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *