IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। राजस्थान ने मु्ल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, गुजरात में साई किशोर की वापसी हुई है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। क्योंकि, उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे।
