पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी:IPL 2026 में आखिरी स्थान पर रही टीम, लगातार दो सीजन प्लेऑफ से बाहर रही

ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर कहा कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लखनऊ की टीम इस सीजन में 10वें और आखिरी स्थान पर रही। पिछले सीजन में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह सातवें नंबर पर रही थी। दो सीजन में पंत की कप्तानी में लखनऊ 28 मैचों में केवल 10 में जीत हासिल कर सकी है। फैसले आसान नहीं होते: टॉम मूडी
लखनऊ के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, पंत ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था और हमने इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है। खेल में इस तरह के फैसले कभी भी आसान नहीं होते हैं। मूडी ने कहा, पंत ने बतौर कप्तान इस ड्रेसिंग रूम को जो कुछ भी दिया है, उसके लिए हम उनके बेहद आभारी हैं। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वे मौजूदा सीजन में महज 312 रन ही बना सके। पंत ने IPL 2018 में 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए थे। उसके बाद 2019 में 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। लखनऊ के लिए उन्होंने पिछले दो सीजन में 135.74 के स्ट्राइक रेट से 581 रन बनाए। जो उनके करियर स्ट्राइक रेट (144.18) से कम है। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अगले IPL सीजन में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक,लगातार खराब सीजन के बाद तनाव होने की वजह से हार्दिक ने फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मन बना लिया है। 32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही MI के टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी थी। जैसे ही टीम प्लेऑफ से बाहर हुई हार्दिक और मुंबई इंडियंस के बीच आपसी सहमति से अलग होने का रास्ता साफ हो गया। पढ़ें पूरी खबर… —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगीं। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। क्योंकि, उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे। पूरी खबर…

More From Author

अमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर ट्रम्प की तस्वीर:150 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी, संसद की मंजूरी बाकी

राहुल ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाना खाया:यूनिफॉर्म पहनी, पार्क में जमीन पर बैठे, आधे घंटे बातचीत की; कहा- संसद में मुद्दे उठाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *