छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और झुलसाएगी गर्मी:हीटवेव के बीच आंधी बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम; दुर्ग का टेम्परेचर 45°C पार

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर समेत सेंट्रल क्षेत्र के कई इलाकों में लू चल सकती है। वहीं, हीटवेव के बीच मौसम विभाग ने आंधी बारिश की भी संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में मौसम बदल सकता है, इस दौरान तेज हवा, आंधी और बारिश हो सकती है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज हुआ। बुधवार को अचानक आई आंधी से रायपुर के देवपुरी में बिजली का पोल गिर गया था। इससे पहले खैरागढ़ और कांकेर जिले में लू से मोर, सीवेट और चमगादड़ समेत सैकड़ों जीव मारे गए। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में हीटवेव: ये 10 संकेत दिखें यानी आपको लू लग गई है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, बचाव के लिए करें ये 14 काम नौतपा में गर्मी अपने चरम पर है। भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू (हीटस्ट्रोक) का रिस्क बढ़ गया है। लू लगने पर ‘बॉडी कूलिंग सिस्टम’ ठीक से काम नहीं कर पाता है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हीटवेव के बीच आंधी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि 29 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं। प्रदेशभर में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन हल्की गिरावट की प्रवृत्ति दर्ज की गई। कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रही। रायपुर में आज भी हीटवेव का अलर्ट राजधानी रायपुर में 28 मई को हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम सिस्टम से बदल रहा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक ट्रफ लाइन और बिहार से तेलंगाना तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से आने वाले दिनों में प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। किसानों के लिए सलाह जारी मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि रबी मक्का, केला और पपीता की फसलों में निराई-गुड़ाई के बाद हल्की सिंचाई करें ताकि तेज गर्मी से फसल को नुकसान न हो। इसके अलावा गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी करने और उपज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है।

More From Author

बकरीद आज, खुले में कुर्बानी-DJ पर रोक:छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में शिफ्ट में होगी नमाज, पंजाब-ओडिशा से 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन चूके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *