IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड। राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा।
