चांदी ₹4,887 गिरकर ₹2.66 लाख पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.20 लाख नीचे आ चुकी; सोना आज ₹1,246 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 26 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 4,887 रुपए कम होकर 2.66 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,246 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए हो गया है। सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.58 लाख तक सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है। चांदी की कीमतों में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.66 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई है। गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है: कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे। प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें।

More From Author

CM शुभेंदु बोले-बांग्लादेशियो यहां से जल्दी भागो:घुसपैठियों को जेल नहीं भेजेंगे, वो दामाद नहीं जो बिठाकर खिलाएं; बॉर्डर पर जुटने लगे बांग्लादेशी

गर्लफ्रेंड को सैकड़ों पुरुषों से संबंध बनाने को किया मजबूर:पीड़ित बोली- 487 लोगों के बाद गिनती छोड़ दी, दोषी को 25 साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *