IPL- इंग्लिस का अर्धशतक:मार्श के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी, राजस्थान के खिलाफ लखनऊ का स्कोर 95/0

IPL में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम के रेगुलर कप्तान रियान पराग नहीं खेल रहे। उपकप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस कराया। लखनऊ ने 8.1 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। जोश इंग्लिस 60 रन बनाकर आउट हुए। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम के 12 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं और वह छठे स्थान पर है। राजस्थान इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 पॉइंट्स के साथ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, लुहान-ड्रे प्रीटोरियस, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट ऑप्शंस- वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव, रवि बिश्नोई, रियान पराग। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस- मुकुल चौधरी, मनिमारण सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सड़क हादसों में 7 मौतें, अमित शाह बोले- हर आदिवासी को मिलेगी गाय-भैंस, सफेद भालू का हमला

इंडियन ऑयल के पास 1 महीने का कच्चा तेल स्टॉक:ईरान जंग के कारण अब भी 50% सप्लाई प्रभावित; मुनाफा 81% बढ़कर ₹15,176 करोड़ रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *