मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा:तय समय से 5 दिन पहले; महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार, राजस्थान का फलोदी सबसे गर्म

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था। 2025 में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई थी। 30 सितंबर 2025 को मौसम विभाग (IMD) ने बताया था कि पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश (937.2 मिमी) दर्ज की गई। IMD चीफ मृत्युंजय महापात्रा ने इसे बहुत सफल सीजन बताया था। यूपी में बारिश-आंधी से तबाही, 111 लोगों की मौत हालांकि देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है। यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया। आधे से ज्यादा देश हीटवेव की चपेट में उधर का देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40°C के पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C के ऊपर दर्ज हुआ। राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2°C, जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में 44.8°C और जोधपुर में 44°C पारा रहा। जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम को बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है। पूरी खबर पढ़ें… देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 16 मई: 17 मई: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: प्रदेश का औसत तापमान 45°C के करीब, लू का अलर्ट; 10 जिलों में आज भी आंधी-बारिश प्रदेश में हीटवेव और तेज गर्मी के कहर जारी है। औसत तापमान 45°C बना हुआ है। गुरुवार को प्रदेश सुबह से दोपहर तक तेज गर्मी और लू से तपा, लेकिन दोपहर बाद जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजस्थान के 10 जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 9 शहरों में पारा 44°C के पार, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर में रहने की सलाह पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों को छोड़कर पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में है। प्रदेश के 9 शहरों शाजापुर, नौगांव, खरगोन, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रायसेन, दमोह में 44°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 से 3 बजे तक ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 37 जिलों में 40-60km की रफ्तार से चलेगी हवा; आंधी-तूफान में 111 की हुई मौत प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज बारिश की वजह से पिछले 2 दिन में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के आगरा-नोएडा समेत 37 जिलों में 40 से 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। गुरुवार को बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 45.2°C तापमान रहा। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, 24 घंटे में 41°C के साथ कैमूर सबसे गर्म प्रदेश में गर्मी और उमस के बीच बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। दोपहर बाद 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 41°C तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पढ़ें पूरी खबर… 5. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में 4°C तक बढ़ेगा पारा पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग समेत राज्य के आठ जिलों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4°C तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 6. छत्तीसगढ़: रायपुर में तेज बारिश, 4 दिन अंधड़ का अलर्ट, प्रदेश में 17 मई से चलेगी हीटवेव रायपुर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश हो सकती है। 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन में तापमान 2 से 3 °C तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 7. हरियाणा: 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्रदेश में कल से लू चलेगी; 12 शहरों में पारा 40 °C पार हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 13 शहरों और मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 °C सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा के 8 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. झारखंड: 20 मई तक बारिश की आशंका, 17 और 18 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब: 6 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, कल से पांच दिन लू का असर प्रदेश के छह जिलों व चंडीगढ़ में आज (15 मई) आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 16 से लेकर 20 मई तक पांच दिन कई स्थानों पर हीट वेव चलने का यलो अलर्ट है। 14 मई 2026 को पंजाब में 5 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 42.7 डिग्री रहा। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों में लाइन, नकली नोटों के साथ युवक अरेस्ट, बाप-बेटे पर गिरी बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *