अर्शदीप ने तिलक से पूछा- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया:MI का जवाब- अंधेरा नहीं सितारा; पूर्व क्रिकेटर बोले- ये नस्लीय टिप्पणी, अर्शदीप को बैन करो

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का स्नैपचैट वीडियो पोस्ट चर्चाओं में है। 14 मई को पोस्ट किए गए वीडियो में वे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा से पूछ रहे हैं- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया? अर्शदीप के कमेंट का जवाब मुंबई इंडियंस ने गुरुवार के मैच में जीत के बाद दिया। मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर तिलक वर्मा की फोटो पोस्ट की जिसमें वह ट्रॉफियां लिए खड़े हैं। बैकग्राउंड में ए दिल है मुश्किल फिल्म का गाना ‘अंधेरा तेरा मैंने ले लिया, मेरा उजला सितारा तेरे नाम किया’ सुनाई देता है। इसके बाद तिलक की बल्लेबाजी और सेलिब्रेशन दिखाया गया है। मुंबई इंडियंस ने ऑफिशियल ये नहीं कहा है कि यह अर्शदीप को जवाब है। इधर, शुक्रवार को पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के अर्शदीप वीडियो को नस्लीय टिप्पणी बताया। उन्होंने BCCI से मांग की कि अर्शदीप को पूरे सीजन के लिए बैन किया जाए। तिलक ने पंजाब के खिलाफ फिफ्टी लगाई तिलक वर्मा ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 75 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 सिक्स लगाए। मुंबई ने शुक्रवार को 201 रन का टारगेट 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अर्शदीप को बैन करो- शिवरामकृष्णन शुक्रवार को पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अर्शदीप की नस्लीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने BCCI से मांग की कि इस आचरण के लिए अर्शदीप सिंह पर पूरे सीजन का प्रतिबंध लगाया जाए। 14 मई को 29 सेकेंड के वीडियो में अर्शदीप ने तिलक से पूछा, ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’ इसके बाद उन्होंने तिलक के साथी खिलाड़ी नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हाल ही में अर्शदीप अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में थे। तब BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार और ऑफ-फील्ड आचरण को लेकर 7 पेज की गाइडलाइन जारी की थी। IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत खेल की भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार पर मैच रेफरी या अनुशासन समिति कार्रवाई कर सकती है। वीडियो देखिए… अर्शदीप के चैनल से चहल का वीडियो वायरल हुआ 7 अप्रैल को अर्शदीप के यूट्यूब चैनल से युजवेंद्र चहल का वेपिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया था। पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर हैदराबाद यात्रा के दौरान फ्लाइट में ई-सिगरेट (वेप) पीते नजर आए थे। यह मजाक नहीं, रंगभेद है पूर्व लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट लिखकर अर्शदीप के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा- ‘कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं करता था। सबने मेरा मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। अर्शदीप को इस सीजन के लिए बैन किया जाना चाहिए। आज के दौर के खिलाड़ियों को वहां चोट मारनी चाहिए जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है (यानी वित्तीय और प्रतिस्पर्धी नुकसान)।’ शिवरामकृष्णन ने कहा कि तिलक वर्मा अभी करियर के शुरुआती दौर में हैं, इसलिए वे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘ड्रेसिंग रूम ह्यूमर’ कहकर खारिज करने वालों से कहा, ‘अब यह सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, यह एक प्रोफेशन (पेशेवर मंच) है।’ शिवरामकृष्णन की X पोस्ट… शिवरामकृष्णन ने BCCI से कहा कि अगर बोर्ड मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करता है, तो वे अपने करियर के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार करने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे। 2 महीने पहले BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ा था पूर्व कमेंटेटर शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ दिया। शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मैं BCCI के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।’ पढ़ें पूरी खबर 20 साल से ज्यादा का रहा कमेंट्री करियर शिवरामकृष्णन 2000 से कमेंट्री कर रहे थे और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। वे ICC क्रिकेट कमेटी में खिलाड़ी प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। 1983 से 1986 तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 विकेट लेकर सुर्खियों में आए। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में योगदान। कौन हैं शिवरामकृष्णन? 1980 के दशक की शुरुआत में 17 साल की उम्र में अपनी दमदार लेग-स्पिन गेंदों, गूगली और टॉप स्पिन से हलचल मचा दी थी। वे 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे। 1997-98 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया टूर पर आई थी। तब सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की चुनौती से निपटने के लिए शिवरामकृष्णन को बुलाया। शिवरामकृष्णन भले ही उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। ——————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं

सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम:जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे; मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *