एक्टर विजय 121 विधायकों का समर्थन लेकर राज्यपाल से मिले:तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया; चार दिनों में चौथी मुलाकात

तमिलनाडु में एक्टर विजय सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंचे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने विजय को शाम 6:30 बजे का समय दिया था। इससे पहले विजय शाम करीब 6 बजे अपने घर से लोकभवन के लिए निकले लेकिन आधे रास्ते से वापस लौट गए थे। IUML और VCK से समर्थन मिलने के बाद विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के पास बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है। विजय के गुट में अब 121 विधायक हो गए हैं। विजय आज लगातार चौथे दिन राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। अब उनके CM बनने का रास्ता लगभग साफ है। कांग्रेस समर्थन देने TVK ऑफिस आई, विजय लेफ्ट के दफ्तर गए; टाइमलाइन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जितीं। DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। छोटे-छोटे दल और अन्य को 20 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस नेताओं ने TVK के दफ्तर पहुंचकर विजय को समर्थन पत्र सौंपा। इस तरह विधायकों की संख्या 113 हो गई। लेकिन अब भी बहुमत से 5 विधायकों की संख्या कम थी। एक्टर विजय गवर्नर के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गए, लेकिन गवर्नर ने बहुमत की संख्या पूरी न होने की वजह से उन्हें लौटा दिया। लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI(M) ने अपने 2-2 विधायकों के साथ TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। विजय ने राज्यपाल से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की। राज्यपाल ने फिर 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा। विजय थोड़ा समय मांगकर वापस लौट गए। विजय की पार्टी TVK ने VCK से समर्थन मिलने का दावा किया। शाम को विजय लगातार तीसरे दिन फिर गवर्नर के पास पहुंचे, लेकिन देर रात तक VCK ने समर्थन देने की पुष्टि नहीं की। मामला फंस गया। शपथ फिर टल गई। IUML और VCK ने TVK को समर्थन दिया। दोनों पार्टियां पहले समर्थन देने से इनकार कर रही थीं। इसके कारण 7 मई और 9 मई को विजय की शपथ टल गई थी। विजय के हजारों फैन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से निराश लौट गए थे। इनके समर्थन से अब विधायकों की संख्या 121 हो गई है। बहुमत 118 से 3 ज्यादा। तमिलनाडु में सरकार गठन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार ने दोस्तों को कुचला, रोहित-बुमराह ने बहाया पसीना, मेले में महिला को पीटा, अफसरों पर भड़कीं विधायक

आज की सरकारी नौकरी:CG स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी; छत्तीसगढ़ व्यापम में 295 वैकेंसी, अंबाला कोर्ट में 49 ओपनिंग्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *