फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल, VIDEO वायरल:यह भारत में बैन; पहले राजस्थान के कप्तान रियान भी पीते दिखे थे, जुर्माना लगा था

पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद की यात्रा के दौरान वे फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट (वेप) पी रहे थे। वीडियो में चहल को इसे छिपाने की कोशिश करते भी देखा गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में लिखा गया है कि पंजाब किंग्स ने टीम के सफर का वीडियो पोस्ट किया था, इसके ही अंदर चहल के ई-सिगरेट पीने का हिस्सा था। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पंजाब ने यह वीडियो डिलीट कर दिया है। IPL के मौजूदा सीजन में यह ई-सिगरेट से जुड़ा दूसरा विवाद है। चहल से पहले 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान मुल्लांपुर स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पाए गए थे। वायरल वीडियो देखिए… BCCI ने रियान पराग पर 25% जुर्माना लगाया था ड्रेसिंग रूप में ई-सिगरेट पीने का वीडियो सामने आने के बाद BCCI ने रियान पराग पर मैच फीस का 25% का जुर्माना लगाया गया था। उन्हें IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। चहल पर हवाई यात्रा करने से रोक लग सकती है फ्लाइट में सिगरेट या ई-सिगरेट पीना पूरी तरह बैन है। इससे विमान में आग लग सकती है और सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। इसी वजह से ऐसा करने वाले यात्री पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उसे ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालकर कुछ समय या हमेशा के लिए हवाई यात्रा करने से भी रोका जा सकता है। IPL से पहले कहा था- मैंने शराब छोड़ दी IPL 2026 से पहले चहल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से पूरी तरह शराब छोड़ दी है ताकि वे युवाओं के लिए एक उदाहरण बन सकें और अपना 150% योगदान दे सकें। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके इन दावों पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी चहल का कार चलाते समय सिगरेट पीने का एक वीडियो वायरल हो चुका है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट का सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना गया। ———————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर देखिए IPL- ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की; यानसन ने 4 ओवर में 61 दिए सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

ऑपरेशन सिंदूर का एक साल, सेना बोली-आतंकवाद से लड़ते रहेंगे:एयर मार्शल अवधेश भारती ने कहा- सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा हमला दोबारा न हो

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का CM हाउस घेराव:पोस्टर लेकर बुलडोजर पर चढ़ें कार्यकर्ता, 4 लेयर में सुरक्षा के इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *