हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप मोमेंट्स एंड रिकॉर्ड्स:लगातार 3 छक्कों से ईशान की फिफ्टी; कोनोली ने चौके से सेंचुरी पूरी की

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में 236 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हो गए। ईशान किशन को 3 जीवनदान मिले, इनमें दो मौकों पर कैच ड्रॉप हुए, जबकि तीसरे में प्रभसिमरन सिंह उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। कूपर कोनोली ने पंत की स्टाइल में गिरकर चौका लगाया और शतक पूरा किया। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और रोचक फैक्ट्स की यह खबर में पढ़िए… हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स यहां से टॉप मोमेंट्स पढ़िए 1. छक्का लगाने के बाद आउट हुए अभिषेक हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाकर आउट हुए। अभिषेक ने ओवर की दूसरी बॉल पर फाइन लेग पर छक्का लगाया। अगली ही बॉल पर फर्ग्यूसन ने उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया। 2. ईशान किशन को जीवनदान, कोनोली से कैच छूटा 8वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ईशान किशन का आसान कैच छूट गया। ईशान ने लॉकी की मिडिल स्टंप पर शॉर्ट बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेला खेला। जहां कूपर कोनोली खड़े थे। गेंद सीधे कोनोली के हाथ में आई। लेकिन, आखिरी क्षण में कैच छूटा गया। हालांकि, कोनोली ने बाउंड्री बचा ली। यहां ईशान 9 रन पर खेल रहे थे। 3. चहल की बॉल पर क्लासन का कैच ड्रॉप 9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को जीवनदान मिल गया। लेग स्टंप के बाहर फुल गेंद पर क्लासेन ने स्वीप खेला, लेकिन टॉप-एज लग गया। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर सीधे फील्डर के पास गई। शशांक ने दोनों हाथ लगाए, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद छूट गई। 4. ईशान को ओवर में 2 जीवनदान, कैच ड्राप और स्टंपिंग छूटी 11वें ओवर में ईशान किशन को 2 बार जीवनदान मिले। यह ओवर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे। 5. ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की 14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। 6. क्लासन ने बैट हवा में उछालकर फिफ्टी सेलिब्रेट की 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की स्लोअर फुल लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की ओर हल्के से खेला। फिर 2 दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। क्लासन ने बल्ले को हवा में उछलाते हुए हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की। 7. शिवांग कुमार से कोनोली का कैच ड्रॉप हुआ पंजाब की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली को जीवनदान मिला। ईशान मलिंगा की पहली बॉल पर गेंद पर एक और आसान कैच छूट गया। धीमी ऑफ-कटर फुल गेंद लेग स्टंप पर थी, जिस पर कूपर कॉनॉली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद पर बड़ा टॉप-एज लगा और डीप मिडविकेट की ओर काफी ऊंची चली गई। शिवांग कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद के नीचे आते-आते ओवररन कर गए और डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके। 8. कोनोली ने गिरकर चौका लगाया, लगाकर सेंचुरी पूरी की कूपर कोनोली ने IPL में पहला शतक लगाया। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में शिवांग कुमार की बॉल पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। वे शॉट खेलते वक्त वह गिर पड़े, लेकिन गेंद फाइन लेग के ऊपर से बाउंड्री तक पहुंच गई। इसी के साथ उन्होंने IPL और टी-20 में अपना शतक पूरा किया। ————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

किरण मजूमदार ने भांजी क्‍लेयर को बनाया बायोकॉन का उत्‍तराधिकारी:सेना के लिए दुश्मन का पता लगाने वाला डिवाइस बनाएगा BEL; 7 मई के करेंट अफेयर्स

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:78,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *