बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल:20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, MP-नागपुर, झारखंड जाने वाले यात्री परेशान होंगे

बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। वहीं, 2 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। इस वजह से टाटानगर, इतवारी, बालाघाट के अलावा रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड से बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गोंदिया के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर होगा काम रेलवे के मुताबिक, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर मेंटनेंस का काम किया जाना है। इस काम के चलते गोंदिया के प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से 10 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में भी रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल की गई है। बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई 2026 को अपने पुराने रास्ते (जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-इतवारी) से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब नए रास्ते (जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी) से चलेगी। 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई 2026 को भी अपने पुराने मार्ग से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब नए रास्ते (इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर) से चलाई जाएगी। बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें …………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें कैंसिल:5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाड़ियां; गोंदिया स्टेशन पर चलेगा ट्रैक मेंटेनेंस का काम छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं, जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प ने जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया:परमाणु मुद्दे का जिक्र न होने से नाखुश; जर्मनी से 5000 सैनिक हटाने का ऐलान

ट्रम्प बोले-पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते:जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया, इसमें परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *