ट्रम्प ने जंग की मंजूरी वाला प्रस्ताव टाला:अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- देश में युद्ध का विरोध करने वाले लोग ईरान से बड़ा खतरा

ट्रम्प ने ईरान युद्ध की मंजूरी के लिए संसद में प्रस्ताव रखने का इरादा अभी टाल दिया है। युद्ध की 60 दिन की अवधि पूर्ण होने के बाद ट्रम्प को आगे इसे जारी रखने के लिए 1 मई को प्रस्ताव रखना था। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को संसद में कहा कि राष्ट्रपति को 60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि ईरान के साथ जो सीजफायर (युद्धविराम) हुआ है, उससे यह 60 दिन की समय सीमा रुक गई है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ा खतरा ईरान नहीं, बल्कि वे लोग हैं जो युद्ध का विरोध कर रहे हैं, जिनमें कुछ डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन भी शामिल हैं। वियतनाम जंग के बाद 60 दिन का कानून आया अमेरिका में वियतनाम युद्ध के बाद एक कानून बनाया गया था, जिसे ‘वार पावर्स रिजोल्यूशन’ कहा जाता है। इस कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति संसद की मंजूरी के बिना सिर्फ 60 दिन ही सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कानून के तहत राष्ट्रपति को या तो सेना वापस बुलानी होती है, या युद्ध जारी रखने के लिए संसद से मंजूरी लेनी होती है, या फिर 30 दिन का एक्स्ट्रा समय मांगना होता है। ट्रम्प ने 1 मार्च को संसद में ईरान पर हमले की जानकारी दी थी। ऐसे में 60 दिन की समयसीमा 1 मई को पूरी हो जाएगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प की धमकी: डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर कहा, तूफान आगे बढ़ रहा है। इसे कोई रोक नहीं पाएगा। 2. ईरान का जवाब: सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा, हम हमलावरों को समंदर में डुबो देंगे। फारस की खाड़ी में उनके लिए कोई जगह नहीं है। 3. भारत को राहत: भारत में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय कर रहा है। भारत के जहाजों पर किसी तरह की रोक नहीं है। 4. मुजतबा की सेहत पर सस्पेंस: मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अब भी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वह अभी तक कभी सार्वजनिक सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। 5. अमेरिकी एयरक्राफ्ट लौटा: दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अब 300 दिनों से ज्यादा की रिकॉर्ड तैनाती के बाद वापस अमेरिका लौट रहा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

More From Author

DRDO ने पहली बार हेलिकॉप्टर से 2 मिसाइल लॉन्च कीं:भारतीय गोल्फर विजय कुमार का निधन, 1 मई के करेंट अफेयर्स

ममता बनर्जी भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं:कहा- किसी को EVM लूटने नहीं देंगे; चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलट छंट रहे थे, EVM सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *