सेंसेक्स में 140 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 60 अंक गिरा, NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़के

सेंसेक्स आज यानी 13 नवंबर को 140 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,534 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 60 अंक की गिरावट है, ये 23,820 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में गिरावट जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO आज ओपन होगा जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस इश्यू में 18 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 21 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 12 नवंबर को सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर 79,820 से 1145 अंक गिरा था। वहीं, निफ्टी भी दिन के ऊपरी स्तर 24242 से 359 अंक गिरा था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 820 अंक (1.03%) की गिरावट के साथ 78675 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 257 अंक (1.07%) की गिरावट थी, ये 23,883 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और 4 में तेजी थी।

More From Author

IND vs SA तीसरा टी-20 आज:सेंचुरियन में 6 साल बाद भिड़ेंगी दोनों टीमें, रमनदीप कर सकते हैं डेब्य; सीरीज 1-1 से बराबर

ट्रम्प सरकार में मस्क और रामास्वामी शामिल:नया विभाग DoGE संभालेंगे, इससे फिजूलखर्ची और नौकरशाही पर लगाम की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *