जम्मू-कश्मीर के जोजिला पास में एवलांच:कई गाड़ियां 8 फीट बर्फ में दबीं, एक ड्राइवर भी फंसा; रेस्क्यू जारी, 28 दिन में दूसरी घटना

जम्मू-कश्मीर के जोजिला पास के शैतान नाला क्षेत्र में शनिवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इसकी चपेट में आने से कई वाहन 8 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। एक टैंकर ड्राइवर एवलांच में फंसा हुआ है। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टीमें बर्फ हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। पिछले 28 दिनों में जोजिला पास में यह दूसरा एवलांच है। 28 मार्च को हुए एवलांच में 7 लोगों की मौत हो गई थी। शैतान नाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां खराब मौसम के दौरान अक्सर एवलांच की घटनाएं होती रहती हैं। एवलांच की 4 तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में एवलांच की पिछली 2 घटनाएं 28 मार्च: श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच में 7 लोगों की मौत जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवलांच आया। जोजिला पास के जीरो प्वाइंट के पास इस हादसे में 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क से मलबा और बर्फ हटाने का काम जारी है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जनवरी: सोनमर्ग में एवलांच, घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में लगातार जारी बर्फबारी से मंगलवार रात एवलांच (हिमस्खलन) आया। एवलांच में फिलहाल किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। कई होटलों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि एवलांच मंगलवार रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। पूरी खबर पढ़ें… ——————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में पारा@43°C, हॉस्पिटल में बनी हीटस्ट्रोक यूनिट:इसमें बाथ टब और कूलिंग बेड देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है। दिल्ली में शनिवार दोपहर को पारा 42.8°C तक पहुंच गया। यह इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

आज की सरकारी नौकरी:SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती; पंजाब में 150 वैकेंसी, SLBSRSV में नॉन टीचिंग की 33 ओपनिंग्स

सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान हारा:हैदराबाद 5 विकेट से जीता; अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *