दूल्हा बैलगाड़ी से पहुंचा बारात लेकर देखिये VIDEO:कांकेर में आधुनिकता छोड़ पारंपरिक अंदाज में हुई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा आधुनिक वाहनों को छोड़कर बैलगाड़ी में सवार होकर अपनी बारात लेकर पहुंचा। यह घटना कांकेर के चवाड़ गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बारात चवाड़ गांव से करीब 6 से 7 किलोमीटर दूर ढेकुना गांव तक गई। इस पूरी यात्रा में सिर्फ दूल्हा ही नहीं, बल्कि बाराती भी बैलगाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। पारंपरिक अंदाज में निकली बारात इस पहल को बढ़ती महंगाई, फिजूलखर्ची और आधुनिक दिखावे से बचने के साथ-साथ संस्कृति को बचाने की एक अनूठी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पारंपरिक अंदाज में निकली यह बारात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

More From Author

वेदांता का डीमर्जर 1-मई से प्रभावी होगा:निवेशकों को 1 के बदले 4 कंपनियों के शेयर मिलेंगे; मिड-मई तक कंपनियों की लिस्टिंग होगी

भारत- अमेरिका के बीच दोबारा ट्रेड वार्ता शुरू हुई:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 9 साल बाद जर्मनी पहुंचेंगे, 21 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *