चारधाम यात्रा 2026- आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट:धाम में पहुंची मां गंगा की डोली, जानकी चट्टी में रोके गए श्रद्धालु; ऊखीमठ से निकली बाबा केदार की डोली

उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होगी। वहीं केदारनाथ की डोली भी आज ही अपनी शीतकालीन गद्दी ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा की डोली बीते कल ही अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा से रवाना हो चुकी थी जो आज सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम में पहुंच गई है, फिलहाल यहां पर हवन पूजन किया जा रहा है। डोली के देखने के लिए 5-6 हजार लोग पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस दौरान यहां पर सीएम धामी भी मौजूद रहेंगे जो पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा करवाएंगे। उधर मां युमना की डोली आज सुबह ही खरसाली से निकली है जो कुछ ही देर में यमुनोत्री धाम पहुंचेगी, जिसके बाद करीब 12 बजकर 35 मिनट पर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री-यमुनोत्री की PHOTOS देखें… दोनों धामों के बारे में जानिए…..
दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं चार धाम यात्रा से जुड़ी पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:गुजरात में टीचर की 11,000 भर्ती; पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 3000 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 21042 नौकरियां

इटली में 2 सिखों की गोली मारकर हत्या:कार में आए हमलावर, गुरुद्वारा के बाहर 10 गोलियां मारीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *