दुर्ग और शालीमार के बीच समर स्पेशल ट्रेन:बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला; रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ से गुजरेगी

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए दुर्ग और शालीमार के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल 22 अप्रैल 2026 को दुर्ग से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल 23 अप्रैल 2026 को शालीमार से चलेगी। प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिया गया है। दुर्ग से शालीमार (08745) टाइमिंग दुर्ग से रवाना: रात 9:45 बजे रायपुर: 10:25 बजे आगमन, 10:30 बजे प्रस्थान भाटापारा: 11:20 बजे / 11:22 बजे बिलासपुर: 12:35 बजे / 12:45 बजे चांपा: 01:35 बजे / 01:37 बजे रायगढ़: 02:32 बजे / 02:34 बजे झारसुगुड़ा: 04:08 बजे / 04:10 बजे राउरकेला: 05:40 बजे / 05:50 बजे टाटानगर: 08:00 बजे / 08:10 बजे खड़गपुर: 11:40 बजे / 11:45 बजे शालीमार पहुंचना: दोपहर 1:45 बजे शालीमार से दुर्ग (08746) टाइमिंग शालीमार से रवाना: शाम 5:45 बजे खड़गपुर: 07:35 बजे / 07:40 बजे टाटानगर: 09:55 बजे / 10:00 बजे राउरकेला: 12:20 बजे / 12:30 बजे (अगले दिन) झारसुगुड़ा: 02:40 बजे / 02:42 बजे रायगढ़: 03:51 बजे / 03:53 बजे चांपा: 05:15 बजे / 05:17 बजे बिलासपुर: 07:25 बजे / 07:35 बजे रायपुर: 09:20 बजे / 09:25 बजे दुर्ग पहुंचना: सुबह 11:15 बजे कोच संरचना इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें— 10 स्लीपर 2 एसी-III 4 जनरल 2 एसएलआरडी यात्रियोंw के लिए सलाह रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की टाइमिंग और ठहराव की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

More From Author

आज की सरकारी नौकरी:RBI में इंजीनियर्स की भर्ती; एलआईसी हाउसिंग फायनेंस में 180 वैकेंसी, महानदी कोलफील्ड्स में 500 ओपनिंग्स

अर्थव्‍यवस्‍था में भारत 6वें नंबर पर खिसका, ब्रिटेन ने पछाड़ा:गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, 18 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *