छत्तीसगढ़ के रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड निकला है। महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर ‘3 STUMPS’ ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहा है। 13 अप्रैल को उसके खिलाफ गंज थाने में FIR दर्ज की गई है। जिसके बाद से फरार चल रहा है। आशंका है कि, वो विदेश में बैठकर “3 STUMPS” सिंडिकेट को मॉनिटर कर रहा है। रायपुर में अपने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से पुणे, मुंबई और गोवा में बैठकर पैनल चलवा रहा था। रायपुर पुलिस ने पिछले दिनों बड़े सिंडिकेट का खुलासा कर पैनल चलाने वाले 20 से अधिक आरोपियों को पकड़ा था। रिश्तेदारों और दोस्तों को सिंडिकेट से जोड़ा बताया जा रहा है कि, इस पूरे नेटवर्क का संचालन देश के अलग-अलग शहरों से किया जा रहा था, जबकि बाबू खेमानी खुद रायपुर से कहीं बाहर बैठकर पूरे सिंडिकेट को कंट्रोल कर रहा था। रायपुर, मुंबई, पुणे और गोवा जैसे शहरों में उसके रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से पैनल ऑपरेट किए जा रहे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि इस सट्टा सिंडिकेट में कई लोगों की अलग-अलग भूमिकाएं तय थीं। ट्रांजैक्शन के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल जानकारी के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। अलग-अलग शहरों में बैठे ऑपरेटर यूजर्स को जोड़ने, दांव लगवाने और लेन-देन संभालने का काम करते थे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाया जाता था। जिससे ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना भी मुश्किल हो जाता था। पैसों का ट्रांजैक्शन करने के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल खेमानी सिंडिकेट की तरफ से किया जाता था। सोशल मीडिया पर सट्टे का करते थे प्रचार प्रसार इस सिंडिकेट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा था। सोशल मीडिया के जरिए नए यूजर्स को जोड़ने की रणनीति अपनाई जा रही थी। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को लुभाया जा रहा था, जिससे यह अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा था। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पहले भी जेल जा चुका है खेमानी रायपुर पुलिस इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी पर पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। 3 साल पहले पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की थी और फाइन लगाया था। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सट्टा सिंडिकेट का नया जाल, रेडी-अन्ना जैसे 21 एप बनाए:छत्तीसगढ़ के युवकों से गोवा-कोलकाता में पैनल ऑपरेट करा रहे; चीन-श्रीलंका भेजी गई रकम
छत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरी देकर ऑनलाइन सट्टा पैनल और पेमेंट गेट-वे चलाने वाले इंटरस्टेट गिरोह का रायपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 28 फरवरी को रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट के 2 मुख्य सरगना प्रतीक कुमार वीधवानी और सैंकी देवड़ा को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर…
