सुसान कॉयल ऑस्‍ट्रेलिया की पहली महिला सेना प्रमुख बनेंगी:नई दिल्‍ली में शुरू हुई तीनों भारतीय सेनाओं की कमांडर्स कॉन्‍फ्रेंस; 14 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 नई दिल्ली में शुरू हुई 14 अप्रैल को इंडियन नेवी नई दिल्ली के नौसेना भवन में कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 के पहले एडिशन की मेजबानी करेगी। ये 17 अप्रैल तक चलेगा। 2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया 13 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला प्रमुख सेना संभालेंगी 13 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल जुलाई से ये जिम्मेदारी संभालेंगी।
4. अमेरिका ने स्वामी विवेकानन्द की लाइफ साइज मूर्ति लगाई 11 अप्रैल को संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल शहर के वेस्टलेक स्क्वायर पार्क में स्वामी विवेकानन्द की लाइफ साइज (विशाल) मूर्ति लगाई गई। 5. रेलवे ने 1.53 लाख करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी 12 अप्रैल को इंडियन रेलवे ने पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान को बढ़ाने की मंजूरी दी। इसमें 1.53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगा। आज का इतिहास

More From Author

रिटेल महंगाई मार्च में बढ़कर 3.4% हुई:खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; सरकार बोली- देश में गैस की कोई कमी नहीं

MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार:15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट; सिक्किम और अरुणाचल में तेज बारिश हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *