ट्रम्प बोले- ईरान जंग में जीत मिली:उनकी मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नेवी खत्म, सेना हमारे कंट्रोल में, 2-3 हफ्ते में बड़ा हमला करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान जंग में जीत मिली है। साथ ही चेतावनी दी कि अमेरिका 2-3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा हमला करेगा। ट्रम्प ने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नौसेना खत्म हो गई है। सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है। इस सैन्य अभियान का अहम मकसद पूरा होने वाला है। ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान को ‘स्टोन एज, यानी पाषाणकाल’ में भेज देंगे। हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर है। ट्रम्प के संबोधन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बंगाल में 35 दिनों में ₹274 करोड़ का सामान जब्त:राहुल गांधी ने बस में यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹218 तक महंगा:सोना एक दिन में ₹4120 और चांदी ₹9701 बढ़ी, इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950 तक महंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *