देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे हैं। उन्होंने आज सुबह डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। पीएम ने यहां चाय की पत्ती भी तोड़ी। पीएम ने महिलाओं के साथ सेल्फी भी खिंचाई। पीएम ने कहा- असम का ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है। इस बार बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक लगनी तय है। कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक होने वाली है। असम लगातार तीसरी बार बीजेपी-एनडीए सरकार बना रहा है। कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार हैं न उनकी पराजय की सेंचुरी आने वाली है। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
