हिमंता बोले- असम में दुश्मनों की ताकत खत्म कर दी:बंगाल में भाजपा अपने मेनिफेस्टो में DA और 7वें वेतन आयोग का वादा कर सकती है

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दरांग में रोड शो किया। हिमंता ने कहा- इस बार चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे। हमने राजनीतिक रूप से असम के दुश्मनों की ताकत पूरी तरह खत्म कर दी है और अगली बार बाकी बची ताकत भी खत्म कर देंगे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा चुनावी दांव खेलने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी अप्रैल के पहले हफ्ते में अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। इसमें पार्टी सरकार बनने के 45 दिन के भीतर 7वें वेतन आयोग लागू करने और बकाया महंगाई भत्ता (DA) भुगतान का वादा कर सकती है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को करीब 56% DA मिल रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों को लगभग 22% ही मिल रहा है। इसके कारण राज्य में ममता सरकार के खिलाफ असंतोष बना हुआ है। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े कल के 3 बड़े अपडेट्स पांचों राज्यों में चुनाव से बड़े अन्य अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा:देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई:पेट्रोल-डीजल पर ₹10 की कटौती, इससे फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *