ट्रम्प प्रशासन में पूर्व विदेशमंत्री माइक पोम्पियो को जगह नहीं:निकी हेली भी शामिल नहीं, ट्रम्प के खिलाफ प्राइमरी चुनाव लड़ी थीं

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद उनके प्रशासन में शामिल होने वाले लोगों पर दुनिया भर की नजर है। इसी बीच ट्रम्प ने शनिवार को बताया कि वो अपने प्रशासन में पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली को शामिल नहीं करेंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने लिखा कि वो निक्की हेली और माइक पोम्पियो को प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रण नहीं भेज रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि मुझे पिछली बार उनके साथ काम करके अच्छा लगा। मैं देश सेवा के लिए उनकी सराहना करता हूं और धन्यवाद देता हूं। माइक पोम्पियो 2017 से 2021 तक ट्रम्प सरकार में विदेशमंत्री रह चुके हैं। वहीं निक्की हेली UN में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं। हेली ने इस साल रिपब्लिकन पार्टी से ट्रम्प के खिलाफ उम्मीदवारी पेश की थी। ट्रम्प की विरोधी रहीं निक्की ने समर्थन में लिखा था आर्टिकल ट्रम्प के खिलाफ रही निक्की हेली ने भी चुनाव से पहले उनका समर्थन कर दिया था। निक्की हेली ने इस साल रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी के लिए ट्रम्प के खिलाफ दावेदारी पेश की थी। हालांकि प्राइमरी चुनाव में हार के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। निक्की ने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प के समर्थन से जुड़ा आर्टिकल भी लिखा था। उनका ये आर्टिकल अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल में पब्लिश हुआ था। इस आर्टिकल में निक्की ने लिखा था कि वो पूरी तरह से ट्रम्प का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन ज्यादातर मौकों पर वो ट्रम्प से सहमत होती है। वहीं कमला हैरिस से उनकी हर बार असहमति होती है। वहीं पोम्पियो ने भी चुनाव से पहले ट्रम्प के समर्थन में एक ओपन लेटर लिखा था जिस पर 400 लोगों ने हस्ताक्षर किए थे। ट्रम्प प्रशासन में पोम्पियो खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। ट्रम्प प्रशासन में भारतवंशियों को भी मिल सकती है जगह ट्रम्प प्रशासन में कई भारतवंशियों को भी जगह मिल सकती है। इसमें सबसे आगे 3 नाम चल रहे हैं। इनमें कश्यप काश पटेल, विवेक रामास्वामी और बॉबी जिंदल का नाम सबसे आगे है। इन्हें अहम पद दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटेल को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) चीफ की जिम्मेदारी मिल सकती है। वे इस पद के लिए शीर्ष दावेदार बताए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प पहले ही पटेल को CIA चीफ बनाने का मन बना चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प पहले काश पटेल को इसके लिए बता चुके हैं। 2016 में पटेल को खुफिया मामले से जुड़ी एक स्थायी समिति में कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया। इस विभाग के चीफ डेविड नून्स थे, जो ट्रम्प के कट्टर सहयोगी थे। ट्रम्प ने सुसी विल्स को बनाया व्हाइट हाउस चीफ डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले ट्रम्प और उनकी टीम अपने नए मंत्रिमंडल के लिए अधिकारियों को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। ट्रम्प ने जीत के बाद व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ पद पर सुसी विल्स को नियुक्त कर दिया है। सुसी विल्स राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की कैंपेन मैनेजर थी। जीत के बाद ट्रम्प ने कहा था कि उनकी जीत में सुसी ने पर्दे के पीछे से भूमिका निभाई है। ——————————- अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प की एरिजोना समेत सभी 7 स्विंग स्टेट्स में जीत:पूरे नतीजे आए, 312 सीटें मिलीं; बुधवार को डोनाल्ड व्हाइट हाउस में बाइडेन से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के सभी नतीजे सामने आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अमेरिकी राज्य एरिजोना में भी जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही उन्होंने सभी 7 स्विंग स्टेट्स में जीत लिए हैं। एरिजोना की 11 सीटें (इलेक्टोरल वोट) भी उनके खाते में आ गई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

तीसरा वनडे- ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 141 का टारगेट दिया:सॉन एबॉट ने 30 रन बनाए, टॉप-5 बल्लेबाज फेल; शाहीन-नसीम को 3-3 विकेट

अजित पवार बोले-बटेंगे तो कटेंगे नारा महाराष्ट्र में नहीं चलेगा:योगी आदित्यनाथ के बयान का विरोध किया, कहा- ये सब UP-झारखंड में चलता होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *