सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदने से बचें

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंपों को सप्लाई करने वाले टर्मिनलों पर भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। दिल्ली में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने लोगों से डर और घबराहट में पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करने से बचने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सुजाता शर्मा ने कहा- पिछले दो दिनों में कई जगहों पर पेट्रोल पंपों और रिटेल आउटलेट्स के बाहर लंबी कतारें देखी गई हैं। पैनिक बाइंग की स्थिति सामने आई है। हम बताना चाहते हैं कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक है। हमारे पास सालाना करीब 26 करोड़ टन कच्चा तेल रिफाइन करने की क्षमता है। ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग का आज 26वां दिन है। जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस सप्लाई की सप्लाई प्रभावित है। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने आगे कहा- घरेलू PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इसकी 100% सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली CNG की आपूर्ति भी पूरी तरह उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही राज्य सरकारों को भी लेटर लिखकर PNG नेटवर्क बढ़ाने में सहयोग करने और 10% अतिरिक्त कॉमर्शियल LPG उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। होर्मुज फारस की खाड़ी से अरब सागर को जोड़ने वाला जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है। LPG संकट को लेकर अब सरकार ने ये कदम उठाए 6 मार्च: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड शुरू किया गया (यानी एक सिलेंडर मिलने के 21 दिन बाद ही दूसरा बुक होगा)। 9 मार्च: डिमांड बढ़ने पर शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया। 12 मार्च: ग्रामीण इलाकों के लिए सिलेंडर बुकिंग का गैप बढ़ाकर 45 दिन किया गया। 14 मार्च: पेट्रोलियम मंत्रालय ने PNG (पाइप गैस) यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर रखना गैर-कानूनी घोषित किया। अब PNG कनेक्शन वालों को अपना सिलेंडर सरेंडर करना होगा और वे रिफिलिंग नहीं करा पाएंगे। ———————— तेल-LPG संकट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा:कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा:कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी

बिलासपुर में 9th के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:पढ़ाई छोड़कर नशा करने लगा था; सक्ती में 10 साल की बच्ची बाथरूम में लटकी मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *