सेंसेक्स में 1,200 अंक की तेजी:75,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 400 अंक चढ़ा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स करीब 1,200 अंक की तेजी के साथ 75,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 400 अंक की तेजी है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। बाजार में तेजी के 3 मुख्य कारण एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 24 मार्च को तेजी रही क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 24 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1372 अंक (1.89%) की तेजी के साथ 74,068 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.78%) की तेजी है, ये 22,912 पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

More From Author

एडल्ट कंटेंट प्‍लेटफॉर्म OnlyFans के मालिक रैडविंस्‍की का निधन:अब टिकट कैंसिलेशन पर केवल मिनिमम चार्ज कटेगा; 25 मार्च के करेंट अफेयर्स

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलियाई न्यूज चैनल ABC में आज 24 घंटे की हड़ताल, AI इस्तेमाल का कर रहे विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *