10वीं में जुड़वा बहनों के 98% नंबर आए:सब्जी बेचने वाले की बेटी के 98.67 प्रतिशत; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 और लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है। दोपहर करीब एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की। हिन्दी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, साइंस, मैथ्स, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में कई स्टूडेंट्स को 100 में से 100 नंबर मिले हैं। सीकर के लोसल में स्थित शेखावाटी स्कूल की प्रियांशी ने 99.83% नंबर हासिल किए हैं। जयपुर के महेश नगर स्थित कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा रिद्धिमा जांगिड़ ने 99.67% अंक हासिल किए हैं।
हनुमानगढ़ में नोहर के टेस्ला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पल्लवी ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल के निदेशक कुलदीप गौड़ ने बताया कि पल्लवी ने जिले में टॉप किया है। खास बात यह है कि पल्लवी के पिता सुरेश कुमार टेस्ला स्कूल में बस ड्राइवर हैं। प्रतापगढ़ के अरनोद क्षेत्र की जुड़वां बहनों हिमांशी मकवाना और हिनल मकवाना ने 98 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए। कोटा 41 जिलों में 39वें पायदान पर रहा
10वीं के रिजल्ट में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गृह जिला कोटा प्रदेश के 41 जिलों में आखिरी से तीसरे पायदान पर रहा। कोटा जिले का रिजल्ट 89.25% रहा है, जबकि हाड़ौती संभाग के चार जिलों में सबसे अंतिम पायदान पर रहा। हाड़ौती संभाग में 90.21% रिजल्ट के साथ बूंदी जिला पहले स्थान पर, 89.94% के साथ झालावाड़ दूसरे, 89.72% रिजल्ट के साथ बारां जिला तीसरे नंबर पर रहा। साल 2025 में कोटा का रिजल्ट 87.89% रहा था, जो इस बार 1.35% बढ़कर 89.25% रहा। ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था। पिछले साल से कम स्टूडेंट्स हुए पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस साल 10 लाख 49 हजार 68 स्टूडेन्ट्स शामिल हुए और 9 लाख 88 हजार 520 पास हुए। जबकि पिछले साल हुए एग्जाम में 10 लाख 71 हजार 460 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 10 लाख 2 हजार 842 पास हो गए। राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी:शाला दर्पण पोर्टल नहीं खुल रहा, परिणाम देखने में आ रही परेशानी कॉन्स्टेबल की बेटी ने AI से सुलझाए सवाल:10वीं में किसान की बेटी के 99.83% नंबर आए; मजदूर मां के बेटे ने भी चौंकाया राजस्थान में कैसे बढ़ा 10वीं का रिजल्ट:पैटर्न बदलाव और नई शिक्षा का कितना पड़ा असर, जानिए एक्सपर्ट ने बताए कौन से 6 कारण प्रमुख शहरों के बोर्ड रिजल्ट यहां देख सकते हैं जयपुर | सीकर | अजमेर | जोधपुर | अलवर | कोटा | उदयपुर | बीकानेर | भरतपुर | नागौर पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:नक्सली पापाराव का सरेंडर, दोबारा होगी 12वीं हिंदी परीक्षा, पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, 42 परिवार बेघर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

सोना ₹851 बढ़कर ₹1.40 लाख पर पहुंचा:चांदी में ₹5,285 की तेजी, दाम 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *