छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार शाम रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा बाइक सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पिछले पहिए के चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाप-बेटा गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाई स्पीड ट्रक बाइक को टक्कर मारते साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक एन भारती (30) परिवार के साथ खुर्सीपार भिलाई में रहती थी। शनिवार को पति और 4 साल के बच्चे के साथ रायपुर रेलवे का परीक्षा देने गई थी। एग्जाम के बाद देर शाम सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गिर पड़े और पहिए की चपेट में आने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया इसके अलावा शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ड्राइवर ट्रक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलते हुए दिख रहा है। टक्कर अचानक हुई, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गिरफ्तार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। …………………….. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी,4 मौतें,LIVE-VIDEO: गाड़ी काटकर शव निकाले; बिलासपुर में सालगिरह मनाकर लौट रहा था परिवार बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने यह हादसा हुआ। टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक एक ही परिवार के हैं। पढ़ें पूरी खबर…
