भिलाई में साय सरकार का पहला एनकाउंटर:मारा गया बदमाश अमित जोश, क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में ढेर

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने भिलाई में पहला एनकाउंटर किया है। भिलाई क्राइम ब्रांच की टीम ने निगरानी बदमाश अमित जोश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ACCU की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित जोश मारा गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

More From Author

नीदरलैंड में इजराइली फुटबॉल फैंस पर हमला:5 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा; PM नेतन्याहू ने वापस लाने के लिए प्लेन भेजा

चार दिन में 2.50 लाख करोड़ बढ़ी मस्क की नेटवर्थ:ट्रंप की जीत के बाद 24.58 लाख करोड़ रुपए हुई, चुनाव में सबसे बड़े समर्थक रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *